Wednesday, October 7, 2026
Home Breaking CG CRIME: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

235

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले से फिर एक ठगी के मामले में अहम सफलता सरकंडा पुलिस को मिली है। पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहा पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्कों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर PHE (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख 5 हज़ार रुपये और एक कार हड़पने का गंभीर आरोप लगा था।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत मार्को ने अपनी पूर्व आरक्षक की पहचान का फायदा उठाकर लोगों को भरोसे में लिया और पीड़ित से मोटी रकम व कार ले लिया। मामला सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था, लेकिन सरकंडा ने सटीक जानकारी के आधार पर उसे दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।