Saturday, September 12, 2026
Home Breaking CG CRIME BREAKING: नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी,...

CG CRIME BREAKING: नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

217

The Duniyadari: जांजगीर चांपा– जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी हुई है। आरोपी ने कलिंग कोल माइंस, कुसमुंडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को शिकार बनाया। धोखाधड़ी करने वाले अविनाश कुमार साहू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पंतोरा चौकी का मामला है। पीड़ित शनिलाल यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके मुताबिक उनसे और अन्य लोगों से आरोपी ने पैसे ऐंठे। आरोपी पंतोरा सिंचाई कॉलोनी का रहने वाला है।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया। पंतोरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।