Wednesday, March 4, 2026
Home क्राइम CG Crime : युवक की हत्या, गले व हाथ की नस काटकर...

CG Crime : युवक की हत्या, गले व हाथ की नस काटकर गटर में फेंकी लाश

171

 

भिलाई। CG Crime : जीआरपी भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पीपी यार्ड कालोनी के पास नर्सरी के गटर से एक युवक की लाश मिली है। युवक की गला रेतकर और बाएं हाथ की कलाई की नस काटकर हत्या की गई है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है।

 

मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में मनीष नाम लिखा हुआ है और सीने पर बाएं तरफ भगवान शिव का टैटू बना हुआ है। इससे ये आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक का नाम मनीष है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की है।

 

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक की लाश मिली है, वह नशेड़ियों का गढ़ है। वहां पर दिनभर नशेड़ियों का जमा लगा रहता है। रात में भी नशेड़ी वहां बैठकर नशा करते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।