Sunday, March 15, 2026
Home Breaking CG Naxal News: नक्सली जनमिलिशिया की महिला कमांडर तोया पोटाम मुठभेड़ में...

CG Naxal News: नक्सली जनमिलिशिया की महिला कमांडर तोया पोटाम मुठभेड़ में ढेर, गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल में DRG ने मार गिराया

181

बीजापुर। CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार दोपहर को पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में DRG ने एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम को मार गिराया है। मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई।

 

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार पुसनार के जंगल में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना सुरक्षा बल को मिली थी। इस पर डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर एवं सीआरपीएफ 85 की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी, इसी दौरान माओवादियों से मुठभेड़ हुई।

 

 

CG Naxal News: पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि इस मुठभेड़ में 3-4 माओवादी भी घायल हुए हैं। मारे गए माओवादी तोया पोटाम पर आरोप है कि उसके द्वारा एक ही परिवार में पिता के बाद मां–बेटी का अपहरण कर हत्या उपरांत शव काे नदी में बहा दिया था। इसके अलावा तोया पोटाम चार स्थायी वारंट भी लंबित था।