Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking CG NEWS: कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की बैठक

CG NEWS: कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की बैठक

105

The Duniyadari: सूरजपुर– जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, एसडीओपी सूरजपुर,डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका होते ही त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।