Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: पद्मश्री हेमचंद्र मांझी को देश के बाहर भगाओ…नक्सली अपने पर्चे...

CG News: पद्मश्री हेमचंद्र मांझी को देश के बाहर भगाओ…नक्सली अपने पर्चे किस बात का कर रहे हैं विरोध…क्या है उनकी हेमचंद्र से दुश्मनी

239

नारायणपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में बंद के आहृवान के बीच नक्सली जमकर उत्पात मचा रहे हैं। छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किलोमीटर दूर चमेली गांव और गौवरदण्ड में दो बीएसएनएल टावर को उड़ा दिया। मौके पर कई बैनर पोस्टर और पर्चे में भी लगाए. जिसमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की बात लिखी है। एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

 

 

CG News: आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाते हुए नक्सली पद्मश्री हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे रहे हैं। बता दें कि नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। नक्सलियों की घमकी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय में सेफ हाऊस में सुरक्षा दी है।

 

 

CG News: वैधराज के नाम से मशहूर हैं हेमचंद मांझी

 

 

नारायणपुर जिले में रहने वाले हेमचंद्र मांझी वैद्यराज के नाम से मशहूर है। वो आज पारंपरिक तरीके से जंगली जड़ी बूटियों से इलाज करते हैं। मांझी ने अपना पूरा जीवन जड़ी बूटियों की खोज और उनसे लोगों का इलाज करने में बिता दिया। लगभग पांच दशकों से वे अब तक हजारों लोगों को ठीक कर चुके हैं। लोगों की निस्वार्थ सेवा के चलते केंद्र सरकार ने वैधराज हेमचंद मांझी को पद्मश्री से सम्मानित किया।