Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की मियाद, 31...

CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की मियाद, 31 जनवरी तक है अंतिम तारीख

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी को पूरी होने वाली है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी में कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 31 जनवरी के बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं। सूत्रों के अनुसार किसानों को नुकसान न उठाना पड़े इसके लिए संभव है फरवरी मध्य तक खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधे खरीदा जाएगा।

CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी में कहा कि प्रदेश में हो रही धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। एक नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का कल 31 जनवरी अंतिम दिन है, और उसके बाद 15 फरवरी तक किसान लिंकिंग में धान बेच सकते हैं, लेकिन सीएम के इस संकेत के बाद संभव है फरवरी मध्य तक खरीदी केन्द्रों में किसानों से सीधे खरीदा जाएगा।

अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी

CG News: प्रदेश में अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। जो बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है।

CG News: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभी 24 घंटे से ज्यादा समय बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से हो रही खरीदारी

CG News: बता दें कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 134 लाख टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments