Tuesday, April 28, 2026
Home रायपुर CGPSC ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन, 238 पदों...

CGPSC ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन, 238 पदों पर भर्ती – 22 फरवरी को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

51

The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। इनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद, राज्य पुलिस सेवा में 28 पद, और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद शामिल हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित होगी।

चार साल बाद CMO पदों पर भर्ती

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदों पर भर्ती आखिरी बार वर्ष 2020 में हुई थी। 2019 में नियमों में बदलाव के बाद यह पद राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से भरा जा रहा है। लगभग चार साल बाद फिर से बड़ी संख्या में पद निकले हैं।

योग्यता और उम्र सीमा

राज्य सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन कब और कैसे?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

  • आवेदन शुरू – 1 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि – 30 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क – 500 रुपये

फॉर्म में गलती होने पर अभ्यर्थी 3 से 7 जनवरी 2026 के बीच संशोधन कर सकेंगे।

22 फरवरी 2026 को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

प्रीलिम्स 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी—

पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

वहीं मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच होगी।

परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

CGPSC 2024 परिणाम

आयोग ने 2024 की मेरिट सूची भी जारी की है, जिसमें देवेश प्रसाद साहू प्रथम स्थान पर रहे। टॉप 10 में दो महिला अभ्यर्थियों की उपलब्धि भी शामिल है।