Monday, September 14, 2026
Home क्राइम Crime News: राजधानी में डबल मर्डर, 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या,...

Crime News: राजधानी में डबल मर्डर, 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

345

नई दिल्ली। Breaking Crime News: देश की राष्ट्रीय राजधानी अपराधियों को गढ़ बनी हुई है। रविवार को पैसों के लेनदेन में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने रविवार को दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी।

डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली मनोज ने बताया, मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन का मामला लग रहा है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम देव और अन्ना अर्जुन बताए गए हैं।