Monday, May 25, 2026
Home क्राइम Dead Body Found : जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से...

Dead Body Found : जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

354

महासमुंद। Dead Body Found : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जंगल में बने मचान में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। अज्ञात महिला की किसी ने वन विभाग के द्वारा बनाए गए एक मचान में हत्या कर फरार हो गया है। पूरा मामला खल्लारी थाना क्षेत्र में ग्राम धरमपुर की है।

खल्लारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अज्ञात महिला 35-40 वर्ष की होगी। बीती रात्रि में किसी ने हत्या कर दी है। बहरहाल खल्लारी पुलिस अज्ञात मृत महिला की सिनाखती के लिए लाश को फ्रीजर में रखा गया है और आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान करने के लिए पूछताछ की जा रही है। खल्लारी पुलिस के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महिला कौन थी और यहां धरमपुर के जंगल में कैसे पहुंची है। खल्लारी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।