Friday, April 19, 2024
HomeविदेशDiwali declared federal holiday: अब ग्लोबल हुई दीपावली, अमरीका में नेशनल हॉलिडे...

Diwali declared federal holiday: अब ग्लोबल हुई दीपावली, अमरीका में नेशनल हॉलिडे घोषित, जगमगाएंगे दीपक

नई दिल्ली/वाशिंगटन। Diwali declared federal holiday: हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली (Deepawali) सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। इसे भारत की ही तरह दुनिया के कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन देशों में अमरीका (United States Of America) भी शामिल है।

Diwali declared federal holiday: अमरीका के कई शहरों में दीपावली मनाई जाती है। इतना ही नहीं, 2021 से अमरीका के न्यूयॉर्क (New York) में 3 दिवसीय ऑल अमेरिकन दीपावली का भी आयोजन किया जा रहा है। सिर्फ न्यूयॉर्क ही नहीं, अमरीका के दूसरे कई शहरों में भी उत्साह से दीपावली मनाने जाती है। अब इस कानूनी मान्यता से मिलने जा रही है।

Diwali declared federal holiday: बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अमरीका में दीपावली को नेशनल हॉलिडे घोषित किए जाने की बात चल रही है। हाल ही में इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।अमरीका की संसद (अमरीकी कांग्रेस) में दीपावली को नेशनल हॉलिडे घोषित करने के लिए बिल पेश किया गया। यह बिल संसद में एक बड़े लॉमेकर (कानून निर्माता) ने पेश किया, जिसका अमरीका में कई समुदायों ने स्वागत किया।

Diwali declared federal holiday: अमरीका की सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने भी मीडिया में बात करते हुए बताया कि दीपावली का त्यौहार दुनियाभर में सबसे अहम दिनों में से एक है। अमरीका के कई शहरों में भी दीपावली काफी अहम है और कई परिवार इसे मनाते हैं।

Diwali declared federal holiday: अमरीका में The Diwali Day Act नाम से दीपावली को नेशनल हॉलिडे घोषित करने के कानून का बिल पेश किया गया है। इस बिल को जब संसद में सांसदों द्वारा पास कर दिया जाएगा और राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) द्वारा इस पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे, तब यह कानून बन जाएगा। इसके बाद दीपावली अमरीका में 12वां फेडरल नेशनल हॉलिडे बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments