Tuesday, September 15, 2026
Home पुलिस TI Suspend: रतनपुर मामले में बड़ी कार्रवाई, TI सस्पेंड, SDOP को नोटिस,...

TI Suspend: रतनपुर मामले में बड़ी कार्रवाई, TI सस्पेंड, SDOP को नोटिस, देखें आदेश

698

TI suspend: बिलासपुर/ रतनपुर। रतनपुर में रेप पीड़िता की मां को जेल भेजने के मामले में
विभिन्न संगठनों के ज्ञापन और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिलासपुर द्वारा मामले की संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव के नेतृत्व में संपूर्ण तथ्यों व घटनाक्रम की निष्पक्षता से जांच के लिए एक टीम गठित किया था। जिसने अपनी जांच रिपोर्ट कल पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया था। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने रतनपुर टीआई को सस्पेंड कर दिया है।

जांच में जांच में तत्कालीन टीआई रतनपुर कृष्णकांत सिंह की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कृष्णकांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यद्यपि कि जांच आदेशित करते ही कृष्णकांत सिंह को लाईन अटैच किया गया था।

पृथक से पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल को जो उस समय थाने में उपस्थित थे, उनके द्वारा भी वरिष्ठ अधिकारियों को सम्पूर्ण तथ्यों की जानकारी से अवगत न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

देखें आदेश