Saturday, September 19, 2026
Home कोरबा Korba : गुरुनानक पब्लिक हाई स्कूल में डॉ. बी•बी• बोर्डे, मनोज शर्मा...

Korba : गुरुनानक पब्लिक हाई स्कूल में डॉ. बी•बी• बोर्डे, मनोज शर्मा ने फहराया ध्वज

369

कोरबा। शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के  चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. बी•बी• बोर्डे के द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि  मनोज शर्मा एवं सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर शाला  अध्यक्ष  जसपाल सिंह डंग के साथ उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह राणा सचिव रविन्द्र सिंह, सहकोषाध्यक्ष राजेश सलूजा एवं शाला के संरक्षकगण  सुरजीत सिंह राजपाल,  अमरीक सिंह संधू, रघुबीर सिंह,  बलजीत सिंह कुकरेजा,सहित श्रीमती सिमरन कौर एवं नवनीत सिंह मल्होत्रा उपस्थित रहे। साथ ही बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो में प्राचार्य मनप्रीत कौर उपप्राचार्य माला सिंह एवं समस्त शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा।