Friday, March 6, 2026
Home देश Drug Smuggling Case : 20 साल में सबसे बड़ी जब्ती, NCB को...

Drug Smuggling Case : 20 साल में सबसे बड़ी जब्ती, NCB को मिली सफलता, देशभर में फैले एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा,6 गिरफ्तार

392

नई दिल्ली। Drug Smuggling Case : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने देशभर में फैले एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया है। NCB के डिप्टी DG ज्ञानेश्वर सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अलग-अलग छापेमारी में देश में ड्रग्स तस्करी से जुड़े गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने बताया कि तस्करों से नशीली दवा लीसर्जिक एसिड डाईएथिलेमाइड (LSD) के 15 हजार पैकेट्स बरामद किए गए हैं। इनकी मार्केट वैल्यू हजारों करोड़ रुपए में है।

20 साल में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

NCB के मुताबिक, यह 20 साल में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। इससे पहले कर्नाटक पुलिस और कोलकाता NCB ने 2021-2022 में LSD के 5 हजार पाउच बरामद किए थे।संदिग्धों की निशानदेही पर 2.5 किलोग्राम मारिजुआना और 4.65 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की गई है। वहीं, इनके बैंक अकाउंट्स से 20 लाख रुपए भी मिले हैं।सिंह ने बताया कि देशभर में फैला यह सिंडिकेट डार्क वेब, क्रिप्टो करेंसी और फॉरेन पोस्ट ऑफिस के जरिए ये धंधा चला रहा था। सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स की डीलिंग होती थी।

जयपुर का है मास्टरमाइंड

NCB अफसर ने बताया कि इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड जयपुर का रहने वाला है। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। इससे पूछताछ के बाद पुणे के पोस्ट ऑफिस से LSD बरामद हुई।फिर नोएडा और केरल से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। LSD पोलैंड-नीदरलैंड से आता है। भारत इसका हब बनता जा रहा है। इंस्टा-विकर के जरिए ये ग्रुप बनाकर अपने टारगेट खोजते थे। ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि LSD युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इस नेटवर्क में शामिल ज्यादातर लोग पढ़े-लिखे और युवा हैं। इससे पहले हमने साल 2021 में ड्रग्स तस्करी मामले में 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 डार्क वेब साइट्स का भंडाफोड़ किया था।