Tuesday, March 17, 2026
Home कोरबा Electric Shock : चालू लाइन काटते चोर को करंट लगा, तड़पता छोड़कर...

Electric Shock : चालू लाइन काटते चोर को करंट लगा, तड़पता छोड़कर भागे साथी

443

कोरबा। Electric Shock : कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पिछली रात विद्युत तार की चोरी करने के लिए खम्भे पर चढ़े एक चोर को करंट का तेज झटका लगा। वह झटका लगने के साथ ही खम्भे के निकट गड्ढे में गिर पड़ा जहां पानी का जमाव था।

करंट से झुलसे चोर को उसके अन्य साथी मौके पर तड़पता छोड़कर भाग निकले। आज सुबह स्थानीय लोगों को कराहने और मदद की गुहार की आवाज सुनाई दी तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे डॉयल 112 वाहन के जरिए युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।