Friday, March 6, 2026
Home Breaking दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडों से हमला…स्थानीय निवासियों में दहशत...

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडों से हमला…स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल

428

अंबिकापुर– शहर के ईरानी मोहल्ले में बीती देर रात मामूली विवाद के चलते दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।