Forbes Magazine: फोर्ब्स की दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 32वां स्थान, देखें सूची

0
164

नई दिल्ली। Forbes Magazine nirmala sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स की दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं की वार्षिक सूची में एक बार फिर दुनिया की शीर्ष 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में जगह बनाई है। वह इस लिस्ट में 32वें स्थान पर हैं।

 

Forbes Magazine nirmala sitharaman: इस सूची में राजनीति और नीति, व्यवसाय, वित्त, मीडिया और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली दुनिया भर की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं। 64 वर्षीय निर्मला सीतारमण को भारत में राजनीति और नीति में उनके योगदान के लिए फोर्ब्स द्वारा सूचीबद्ध किया गया है।

 

Forbes Magazine nirmala sitharaman: फोर्ब्स बता दें कि 2019 में निर्मला सीतारमण को भारत के वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही वह कॉरपोरेट मामलों की मंत्री भी हैं। राजनीति में अपने करियर से पहले, सीतारमण ने यूके स्थित एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में भी काम किया है।

 

 

0.Forbes Magazine nirmala sitharaman: कैसा होता है चयन

 

Forbes Magazine nirmala sitharaman: हर साल अमेरिकन बिजनेस मैगज़ीन दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची प्रकाशित करती है। फोर्ब्स के अनुसार, रैंकिंग चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर निर्धारित की जाती है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव क्षेत्र। राजनीतिक नेताओं के लिए, पत्रिका ने जीडीपी और जनसंख्या को अपने मापदंडों के रूप में लिया, जबकि कॉर्पोरेट प्रमुखों के लिए, राजस्व, मूल्यांकन और कर्मचारियों की संख्या।