Tuesday, October 13, 2026
Home देश Gold Price Today: सोने के भाव तेज, चांदी भी हुई महंगी, जानिए...

Gold Price Today: सोने के भाव तेज, चांदी भी हुई महंगी, जानिए आज के रेट

348

नई दिल्ली। Gold Price Today: कमोडिटी मार्केट के वायदा बाजार में सोमवार को सोने एवं चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून 2023 में डिलीवरी वाले सोने में 127 रुपए यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले गोल्ड का रेट (Gold Price Today) 59,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

0.Gold Price Today: चांदी की कीमतों में भी उछाल

Gold Price Today: फ्यूचर्स मार्केट में जुलाई 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 243 रुपए यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 71,472 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 71,229 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।