Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS : गृह और वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

BREAKING NEWS : गृह और वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास

252

हरियाणा- हरियाणा में सरकार गठन के बाद अब मंत्रालय का बंटवारा भी हो गया है. रविवार देर रात अलग-अलग मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गये हैं. खास बात यह है कि गृह और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास ही रखे हैं.

पोर्टफोलियो बंटवारे के तहत अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और लेबर विभाग दिया गया है. वहीं, श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सौंपा गया है. इसके अलावा आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, राव नरबीर को उद्योग और पर्यावरण विभाग वहीं अरविंद शर्मा को जेल विभाग दिया गया है.

गृह और वित्त विभाग के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच (CID), कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी विभाग भी अपने पास रखे हैं.