Friday, April 17, 2026
Home देश IAF खरीदेगा 100 तेजस मार्क 1ए, हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स को 800 करोड़ का...

IAF खरीदेगा 100 तेजस मार्क 1ए, हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स को 800 करोड़ का आर्डर,रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने की उम्मीद

213

नई दिल्ली। IAF Order 100 More LCA : भारतीय वायुसेना हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड को 100 लड़ाकू तेजस मार्क 1ए विमानों का आर्डर देने जा रही है। यह पहले दिए गए 100 विमानों के आर्डर से अलग हैं। इसकी कीमत 800 करोड़ रुपए है। भारतीय वायु सेना ने तेजस विमानों की खरीद की फाइल रक्षा मंत्रालय भेज दी है। रक्षा मंत्रालय से बहुत ही जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि इससे पहले भारतीय वायु सेना ने एचएएल को 100 विमानों का आर्डर दिया था। भारतीय वायु सेना में तेजस विमानों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। सबसे पहले 40 तेजस फिर 180 एलसीए मार्क 1ए और फिर एलसीए मार्क 2 का आर्डर 15 सालों में पूरा किया जाता है। एलसीए मार्क 1ए का पहला आर्डर फरवरी 24 तक पूरा हो जाएगा।

0. LCA मार्क 1ए की खासियत

एलसीए मार्क 1ए की खासियत इसकी एविआनिक्स और राडार हैं। इसके अलावा 65 प्रतिशत से अधिक उपकरण इसमें स्वदेशी लगाए गए हैं। इन विमानों की आपूर्ति समय से की जाएगी। इस संबंध में एचएएल के निदेशक ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को भरोसा दिया है।