देहरादून। IAS Breaking : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अफसर वर्ष 2022 के उत्कृष्ट जिलाधिकारी सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। रविवार को राजभवन में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि) उन्हें सम्मानित करेंगे। सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, वर्ष 2022 के दौरान अपने-अपने जिलों में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिलाधिकारियों को यह सम्मान दिया जाएगा।
इनमें नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल, हरिद्वार के जिलाधिकारी (IAS Breaking) विनय शंकर पांडेय, पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के नाम शामिल हैं। सम्मान के चयन के लिए गठित अधिकृत समिति की सिफारिश पर पांचों जिलाधिकारियों के नाम तय किए गए।
इस संबंध में सुमन ने चयनित जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें सम्मान के लिए चुने जाने की जानकारी दी। सम्मान समारोह राजभवन के ऑडिटोरियम में सुबह 11 से बजे (IAS Breaking) होगा।
The Duniyadari: Raipur/Bilaspur- ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी बिलासपुर ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...