Saturday, October 17, 2026
Home देश India vs England, World Cup 2023: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच...

India vs England, World Cup 2023: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज महा मुकाबला, देखें संभावित प्लेइंग XI

371

नई दिल्ली/लखनऊ। India vs England, World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड 29 अक्टूबर रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मेन इन ब्लू ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है।

वहीं, इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में अपने पिछले पांच मैचों में से सिर्फ एक जीता है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के शतक रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए भी उत्सुक होंगे, जिससे वह पिछले मैच में 5 रन से चूक गए थे।

 

संभावित प्लेइंग XI

भारत (IND): रोहित शर्मा (C), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार यादव/हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, और मोहम्मद शमी/मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (ENG) जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (C And WK), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड और गस एटकिंसन शामिल हैं।

 

पिच और मौसम रिपोर्ट

लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। बारिश की संभावना शून्य है और लखनऊ में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, आर्द्रता 40 प्रतिशत के आसपास कम रहेगी।