Thursday, May 28, 2026
Home खेल IPL ऑक्शन के बूढ़े शेर हैं ये खिलाड़ी, एक को तो 48...

IPL ऑक्शन के बूढ़े शेर हैं ये खिलाड़ी, एक को तो 48 साल की उम्र में भी मिला था खरीदार

469

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का इंतजार खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार दुबई को आईपीएल नीलामी के स्थल के रूप में चुना है, जहां 19 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कुल 1166 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है। इस लिस्ट में युवा से लेकर सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं आईपीएल नीलामी के इतिहास में खरीदे गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं।

 

 

48 की उम्र में इस खिलाड़ी को मिला था खरीदार

 

आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का नाम प्रवीण तांबे है। लेग स्पिनर प्रवीण तांबे को 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 लाख रुपयों में खरीदा। तब उनकी उम्र 48 साल थी। बता दें प्रवीण तांबे ने आईपीएल में डेब्यू भी 41 साल की उम्र में किया था। तब वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बने थे।

 

ऑक्शन में खरीदे गए दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

ऑक्शन में खरीदे गए दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग हैं। 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स ब्रेड हॉग को खरीदा था तब वह 44 साल की उम्र के थे। उस ऑक्शन में ब्रेड हॉग को 50 लाख रुपये मिले थे।

 

इस बार भी खेलेगा ये उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 40 साल के लेग स्पिनर अमित मिश्रा पर दांव खेला था। उन्हें 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अमित मिश्रा ने इस सीजन में 7 मैच खेले थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया था। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अमित मिश्रा को आईपीएल 2024 के लिए भी रिटेन किया है।

मुथैया मुरलीधरन-इमरान ताहिर भी लिस्ट में शामिल

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुथैया मुरलीधरन को अपनी टीम में शामिल किया था। तब वह 39 साल के थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 1.12 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इमरान ताहिर को 2018 आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। तब वह 38 साल के थे।