Monday, March 2, 2026
Home खेल IPL 2023 LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 56 रनों से...

IPL 2023 LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 56 रनों से हराया, शतक से चूके शुभम गिल

194

अहमदाबाद। IPL 2023 LSG vs GT: के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह हरा दिया। गुजरात ने 56 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद गुजरात ने 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में एक समय 8 ओवर में बिना किसी विकेट के 88 रन बनाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 171 रन ही बना सकी।

IPL 2023 LSG vs GT: इस मुक़ाबले में गुजरात शुरु से ही लखनऊ पर हावी रही। हालांकि लखनऊ की ओर से डिकॉक और मेयर्स ने भी ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। लेकिन मेयर्स के पवेलियन लौटने के बाद लखनऊ की पारी लगातार धीमी होती चली गई और दो ओवर पहले ही मुक़ाबला लखनऊ के हाथ से फिसल गया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। मोहित ने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर चार विकेट चटकाए।