Saturday, July 27, 2024
HomeदेशJagnnath Mandir: जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरीडोर का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया...

Jagnnath Mandir: जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरीडोर का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

पुरी। Jagannath Mandir: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओडिशा के पूर्व महाराज दिव्य सिंह देवा ने बुधवार को 800 करोड़ की लागत से बनने वाले जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरीडोर का उद़्घाटन किया। इस मौके पर ओडिशा के साथ ही देश भर से हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

Jagannath Mandir: इस खास धार्मिक आयोजन के लिए हिंदू धर्म के सभी चार शंकराचार्यों को न्यौता भेजा गया था। भारत और नेपाल के 1000 मंदिरों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया था। नेपाल राजघराने को भी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा गया था।

 

 

 

Jagannath Mandir: श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प का महायज्ञ मकर संक्राति के दिन शुरू किया गया था। पुरी के गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने इस यज्ञ में पूर्णाहुति डाल कर अनुष्ठान को पूरा किया। विशेष पूजा से पहले पुरी में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। शहर को फूलों से सजाया गया था। पूरे पुरी में जगह-जगह लाइटिंग की गई और भगवान जगन्नाथ से जुड़े चित्र बनाए गए थे।

 

 

Jagannath Mandir: बाहरी दीवार के चारों ओर बना कॉरीडोर

 

परियोजना के तहत पुरी जगन्नाथ मंदिर की बाहरी दीवार मेघनाद पटेरी के चारों और एक गलियारा बनाया गया है। इस गलियारे की चौड़ाई 75 मीटर है। मंदिर के चारों ओर श्रीमंदिर परिक्रमा पथ बनाया गया है।

 

 

Jagannath Mandir: दो किलोमीटर के दायरे में बने इस परिक्रमा पथ से होते हुए श्रद्धालु अब सीधे दर्शन करने जा सकेंगे। इस कॉरीडोर को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि परिक्रमा करते हुए इस भव्य मंदिर का बेहतर नजारा भी देखा जा सकेगा। इस पर चलते हुए मंदिर के गाेपुरम का दर्शन भी साथ-साथ होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments