JEE Advanced 2024 exam date: जेईई एडवांस की परीक्षा कल, यहां जानें परीक्षा पैटर्न और डिटेल्स

0
124

नई दिल्ली। JEE Advanced 2024 exam date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (ITI) मद्रास रविवार 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2024 आयोजित करने वाला है। आपको बता दें की इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी में इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होता है।

 

 

JEE Advanced 2024 exam date: जेईई एडवांस परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2, प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

 

 

JEE Advanced 2024 exam date: परीक्षा पैटर्न

 

 

JEE Advanced 2024 exam date: जेईई मेन 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए रविवार 26 मई 2024 को उपस्थित होंगे। बता दें की जेईई एडवांस्ड 2024 का प्रश्न पत्र तीन खंडों में विभाजित होगा – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। कुछ प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।

 

 

JEE Advanced 2024 exam date: उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 एक फोटो पहचान प्रमाण के साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जारी किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलेड कर सकते हैं।