Saturday, July 27, 2024
HomeसामाजिकKorba : प्रज्ञा सरकार ने बढ़ाया मान..MA अंग्रेजी साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन...

Korba : प्रज्ञा सरकार ने बढ़ाया मान..MA अंग्रेजी साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप 5 में बनाई जगह…

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर निवासी बंगजीत सरकार की प्रतिभावान पुत्री प्रज्ञा सरकार को आज अटल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। प्रज्ञा कोरबा में 12 वीं तक की पढ़ाई की और प्रारंभ से ही प्रतिभावान रही। बीते वर्ष उन्होंने सीएमडी कॉलेज बिलासपुर में एम ए अंग्रेजी साहित्य में पूरे यूनिवर्सिटी में 5 वां रैंक लाकर अपना नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज कराया।

 

आज अटल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि फिजी के उच्चायुक्त कमलेश एस प्रकाश और राज्यपाल व कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रज्ञा को सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर कोरबा गौरवान्वित हुआ है और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अतिथियों ने पूरे यूनिवर्सिटी में दो को पीएचडी की उपाधि और 68 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments