Thursday, May 28, 2026
Home पुलिस KORBA: एक थानेदार ऐसा भी, जो अपने कर्मचारियों के सुख दुख में...

KORBA: एक थानेदार ऐसा भी, जो अपने कर्मचारियों के सुख दुख में होता है शामिल …कर्मचारियो को मानता है परिवार…

1023

कोरबा।  जिले में एक ऐसा थानेदार भी जो कर्मचारियो के हर सुख दुख में शामिल होकर उन्हें अपना परिवार मानता है। इस कड़ी में उरगा थाना प्रभारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए थाना में ही केक काटकर शुभकामनाएं दी है। इस दौरान प्रधान आरक्षक रामकुमार उइके भावुक हो गए और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े की जमकर सराहना की।

कहने को तो पुलिस परिवार सब एक है की गाथा लोग जरूर गाते हैं ,पर ऐसा देखने को नही मिलता लेकिन इसे सच साबित कर दिखाया है उरगा थानेदार ने। जो अपने अधीनस्थ कर्मचारी के सुख दुख के सहभागी बन जन्मदिन को यादगार बनाया है। थाना में पदस्थ सहकर्मी प्रधान आरक्षक रामकुमार उइके के जन्मदिन पर थाने में ही सभी स्टाफ के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि निरीक्षक राजेश जांगड़े जिस भी थाने में पदस्थ रहे उस थाना स्टाफ के सुख दुख में शामिल होते रहे। उनके इस कार्य की सभी स्टाफ जमकर प्रसंशा कर रहे हैं।