Monday, September 14, 2026
Home कोरबा Korba : तीन युवकों ने मिलकर एक को पीटा..जलती भट्ठी में डालने...

Korba : तीन युवकों ने मिलकर एक को पीटा..जलती भट्ठी में डालने का प्रयास,  अपराध दर्ज…

846

कोरबा। कोतवाली थाना के लगभग 2 सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात को चार युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नही मारपीट से जब बिगड़ैल युवकों का मन नही भरा तो उसे होटल की जलती भट्ठी में धकेलने का प्रयास किया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।

 

घटना रविवार रात के लगभग 10 बजे पुराना बस स्टैंड की है। बस स्टैंड के पिछे बने गुमटियों में कुछ लोग महफ़िल जमाकर जाम छलका रहे थे। इसी बीच मिशन रोड निवासी आनंद रैकवार वहां पहुंचा और सिगरेट लेकर पीने लगा। सिगरेट पी रहे युवक को तीन युवकों के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद किया जाने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा तीन युवकों ने आंनद रैकवार को पकड़कर लात घूंसे और बेल्ट से जमकर पिटाई लगातार की। इस बीच कुछ लोगो ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया तो उन्हें तीनो युवकों ने झगड़े के पचड़े में न पड़ने की बात कहते हुए किनारा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लगातार युवकों का मन आंनद रैकवार को पीटने के बाद भी जब मन नही भरा तो उसे पास के होटल की जलती भट्ठी में धकेलने का प्रयास किया। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया गया है।