कोरबा। बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में शान से तिरंगा फहराया गया। समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने ध्वजारोहण कर देश के वीर जवानों को नमन किया।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच जिले में शान से तिरंगा फहराया गया। इस कड़ी में बाल कल्याण समिति एवं न्याय बोर्ड कार्यालय में समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। झंडा वंदन के बाद वीर शहीदों को नमन किया गया। अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा की आज पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा हैं और हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठान में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण अर्थब्यवस्था सुदृढ़ होगा तो प्रदेश विकास को गति मिलेंगी।