Sunday, April 5, 2026
Home Breaking KORBA में भीषण हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर

KORBA में भीषण हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर

33

The Duniyadari: कोरबा- जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा भारतमाला मार्ग पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान गैस कटर की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का रहने वाला था। वह पिछले दो वर्षों से रायपुर की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि अरुण की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

इस दुर्घटना में घायल 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव (रायपुर निवासी) और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू (सेमरा, धमतरी निवासी) को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक रायपुर से कोरबा की ओर आ रहे थे, तभी तरदा के पास यह हादसा हो गया। उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।