Wednesday, October 14, 2026
Home कोरबा Korba : श्रमिक बंधुओं ने लिया संकल्प, नहीं करेंगे सिंगल यूज प्लास्टिक...

Korba : श्रमिक बंधुओं ने लिया संकल्प, नहीं करेंगे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

313

कोरबा। पर्यावरण और प्रकृति का संरक्षण न केवल धरती के लिए, बल्कि मानव जाति के लिए भी जरूरी है। इस बात पर फोकस करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम के इस कार्यक्रम में श्रमिक बंधुओं और मातृशक्तियों ने भी उत्साह से भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी और अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति की देखभाल का संकल्प लिया।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम द्वारा सीएसईबी कालोनी कोरबा पश्चिम में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार राठौर ने की। मुख्य वक्ता लक्ष्मण चंद्रा अखिल भारतीय प्रभारी पर्यावरण मंच, विशिष्ठ अतिथि आर एस जायसवाल एवं सुरेन्द्र राठौर थे। इन सभी का मार्गदर्शन भी मिला। सभी ने पर्यावरण के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुरेश कुमार साहू व आभार नवरतन बरेठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही संगठन के पदाधिकारी सीएस दुबे, एसके बंजारा, नारायण राठौर, महेंद्र सिंह ठाकुर, जीपी सोनवानी, श्रवण कुमार बंजारा, केएन पटेल, पवन ठाकुर, शब्बीर मेमन, कमल नारायण यादव, हेतराम खूंटे, अमर सिंह राठौर, विश्वास पटेल, सिद्धार्थ पांडे, अशोक सहिस, ओम प्रकाश सिंह एवम मदन मोहन पांडे एवं एसईसीएल दीपका से आए डालचंद सोनी की विशेष उपस्थिति रही।