Wednesday, October 21, 2026
Home कोरबा Korba : सत्ता के संरक्षण में चल रही ओवरलोड गाड़ियां.. हादसों के...

Korba : सत्ता के संरक्षण में चल रही ओवरलोड गाड़ियां.. हादसों के लिए जिम्मेदार कौन? : ज्योत्सना महंत

352

कोरबा। राखड और कोयला की ओवरलोड चल रही गाड़ियों को लेकर सांसद जोत्सना महंत ने सत्ता पक्ष पर सवाल उठाया है और कहा है कि क्षमता से अधिक लोडकर यमराज बनकर सड़क पर दौड़ गाड़ियों का जिम्मेदार कौन है।

 

जिले की सडक़ों पर भारी वाहनों के कारण बढ़ते हादसों और पिछले दिनों बालको रूमगरा मार्ग पर भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत को गंभीरता से लेते हुए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस बात पर सवाल उठाया है कि आखिर क्षमता से अधिक भारी वाहनों को छूट क्यों दी जा रही है? इसमें प्रमुख तौर पर बालको के ऐश डाइक से 14 से 16 चक्का वाहनों का परिचालन हो रहा है। ऐसे भारी वाहनों पर प्रतिबंध होने के बाद भी इनके चालन-परिचालन से ऐश डेम के टूटने का खतरा तो है ही, आम जनता भी सडक़ हादसों का शिकार हो रही है क्योंकि ऐसे वाहनों के चालक तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं। बालको के अलावा एनटीपीसी के राखड़ बांध से भी चलने वाले भारी वाहनों के द्वारा नियमों का उल्लंघन सामने आता रहा है। हमारे युवा पदाधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन का ध्यान भी दिलाया लेकिन किसी तरह की कार्यवाही आज तक नहीं हुई है, आखिर इसकी वजह क्या है?
सांसद ने कहा है कि क्षेत्र की यह एक बड़ी जनसमस्या है जिसके निराकरण हेतु 14-16 चक्का भारी वाहनों को बालको क्षेत्र में प्रतिबंधित करना चाहिए ताकि इनके कारण निर्मित होने वाली भावी समस्याओं को समय रहते टाला व रोका जा सकें।