Thursday, March 12, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: दंतैल हाथी ने कुचल कर महिला को उतारा मौत के...

KORBA BREAKING: दंतैल हाथी ने कुचल कर महिला को उतारा मौत के घाट, दो बैलों को भी मार डाला

177

कोरबा– कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में दंतैल हाथी ने कुचल कर पहाड़ी कोरवा महिला को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दो बैलों को भी मार डाला।

घटना बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के ग्राम गढ़कटरा की है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात की यह घटना है जहां पर हलाई बाई पहाड़ी कोरवा (75 वर्ष) अपने घर में सो रही थी.

कि इसी बीच दंतैल हाथी ने घर को तोड़ते हुए हमला कर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही सुबह सरपंच एवं वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे है।