कोरबा। Korba District : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा जिले कटघोरा विधानसभा, ग्राम रंजना पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया। उन्होंने 13 बड़ी घोषणाएं की।
1. ग्राम रंजना में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रारंभ की जायेगी।
2. शासकीय महाविद्यालय बांकी मोंगरा का भवन निर्माण कराया जाएगा।
3. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगर पालिका दीपका एवं बांकीमोंगरा में प्रारंभ की जायेगी।
4. कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण करवाया जायेगा।
5. शासकीय हाई स्कूल बिरदा का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जाएगा।
6. भिलाई बाजार में उप-तहसील प्रारंभ किया जाएगा।
7. शासकीय महाविद्यालय दीपका का नामकरण शहीद मूलचंद कंवर के नाम पर किया जाएगा।
8. ग्राम तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापना की घोषणा।
12. कटघोरा में फार्मेसी महाविद्यालय की घोषणा।
13. ग्राम रंजना का नामकरण राजीव ग्राम रंजना (CM in Korba) के रूप में।
The Duniyadari: *कोरबा 15 जून 2026/*
जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित...