Korba: शादी से पहले महिला को अगवा कर गैंग रेप..आरोपी गिरफ्तार..

0
142

कोरबा। जिले में विधवा महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिए निकली थी। दो बदमाशों ने पहले महिला को किडनैप किया। बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए, जहां डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को आते देखकर दोनों मौके से भाग निकले। पूरा मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 56 वर्ष की विधवा महिला शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सोहन और राम किशन रास्ते में मिले। दोनों युवकों ने अधेड़ महिला को अपने साथ चलने को कहा। विरोध करने पर जबरन बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता के मुताबिक वे महिला को अपने साथ छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों ने महिला को धमकी भी दी। इस संबंध में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का कहना है कि गैंग रेप की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई थी। आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की। दोनों आरोपियों को गांव से पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग आने लगे। लोगों को आते देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं गांव के युवकों को पीड़िता ने आपबीती बताई। वे पीड़िता को घर ले गए, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

एक आरोपी की होने वाली थी शादी

कोरबा सीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।