Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़कोरबा लोकसभा: सरोज ने सांसद निधि से जारी की साढ़े 12 करोड़..तो...

कोरबा लोकसभा: सरोज ने सांसद निधि से जारी की साढ़े 12 करोड़..तो क्या टिकट की घोषण सिर्फ औपचारिकता …

रायपुर। राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने अपनी पूरी सासद निधि कोरबा में उड़ेल दी है। उन्होंने एक हफ्ते में ही कोरबा संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करीब साढ़े 12 करोड़ जारी किए है। कहा जा रहा है कि इस संसदीय क्षेत्र के जिला प्रशासन पर जल्द से जल्द राशि खर्च करने के लिए दबाव भी है। इससे अंदाजा लगाया जा कहा है कि सरोज कोरबा से भाजपा प्रत्याशी हो सकती हैं।

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, PM मोदी, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के CM पहुंचे

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। सरोज ने सांसद निधि की अपनी अब तक की सारी बकाया राशि कोरबा संसदीय क्षेत्र के लिए जारी कर दी है। कोरबा संसदीय क्षेत्र में कोरवा के अलावा मरवाही, पाली तानाखार, कटघोरा, रामपुर, बैकुठपुर, गनेन्द्रगढ़ और भरतपुर-सी-नहट विधानसभा सीट आती है।

korba: धर्म-कर्म और जनसेवा को समर्पित रहेगा पूरा दिन ..और ऐसे अपना बर्थ डे मनाएंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल…

बताया गया कि सरोज पाण्डेय करीब सालभर से कोरबा में सक्रिय है। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान कोरबा की सीटों के लिए प्रभारी भी बनाया गया था। इसके बाद कोरबा लोकसभा सीट से उनके नाम की प्रमुखता से चचर्चा हो रही है। भाजपा कोरवा और बस्तर लोकसभा सीट नहीं जीत पाई थी। लेकिन इस बारदोनों सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है। ऐसे में सरोज पाण्डेय की सक्रियता चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यककाल खत्म होने के पहले सरोज ने कोरबा संसदीय सीट के लिए सांसद निधि जारी कर दी है। फिकले एक हफ्ते में साढ़े 12 करोड़ रूपये जारी किए गए है। जी गोरेला पेष्ट्रा मरवाही जिले के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए है। ये सारी राशि मरवाही में खर्च की गई है।

ब्रेकिंग : सत्ता का पॉवर , BJP विधायक के भाई से पंगा लेना पड़ा महंगा.. हटाए गए DSP शुभम तिवारी…

इसी तरह कोरिया जिले की तीन मीटरी के लिए तीन करोड और कोरबा जिले में करीब 4 करोड़ रुपये जारी किए है। सरोज के समर्थकों ने कोरबा में रहने के लिए भावास भी ढूंढ लिया है। साथ ही जिले के तमाम छोटे-बड़े नेताओं के सरके में है। पार्टी के कई स्थानीय नेताओं का मानना है कि सरोज का यहा ज्यादा कोई विरोध भी नहीं है। ऐसे में चर्चा है कि पार्टी अगले एक-दो दिनों में उनको प्रत्याशी बनाए जाने का ऐलान भी कर सकती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments