Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Mahadev App: महादेव एप से IPL सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार, अकांउट में...

Mahadev App: महादेव एप से IPL सट्टा खिलाते तीन गिरफ्तार, अकांउट में मिला एक करोड़ 93 लाख का ट्रांजेक्शन,इनके खाते होल्ड पर

232

कांकेर। Mahadev App: कोतवाली पुलिस ने शहर में महादेव एप से आईपीएल (IPL) में सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महादेव एप व खाते से एक करोड़ 93 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है।

Mahadev App: जिसके बाद खाते में जमा तीन लाख 50 हजार रूपए को होल्ड किया गया है। गिरफ्तार किए गएआरोपियों व शहर में संचालित आईपीएल सट्टा के तार दुर्ग-भिलाई से जुड़े हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Mahadev App: जानकारी के अनुसार आईपीएल सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस की विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के घड़ी चौक, आमापारा वार्ड पंचमुखी हनुमान मंदिर, लेक व्यू होटल के पास महादेव एप से आईपीएल सट्टा खिलाया जा रहा है।

Mahadev App: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लेक व्यू होटल के पास दबिश देकर माहुरंबद पारा निवासी राकेश रजक तथा पुरी चारामा निवासी घनश्याम धनकर तथा टोमन कुमार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल की जांच करने पर महादेव एप में आईडी बनाकर सट्टा खिलाने की जानकारी मिली। आरोपियों को गिरफ्तार जेल दाखिल किया गया है।

0.Mahadev App: दुर्ग-भिलाई से जुड़े हैं तार

आरोपियों का मोबाइल जब्त कर महादेव एप आईडी में उपलब्ध खाते में करोड़ों रूपए का ट्रांजेक्शन पाया गया। आरोपियों के तार दुर्ग-भिलाई से जुड़ा होना बताया जा रहा है।

Mahadev App: ट्रांजेक्शन के बैंक डिटेल के आधार पर आरोपियों ने आईपीएल सीजन के दौरान खाता धारक दुर्ग निवासी संदीप उपाध्याय तथा भिलाई निवासी अंशुल प्रसाद के खातों में एक करोड़ 93 लाख रूपए का लेन-देन किया जाना पाया गया है।

Mahadev App: जांच के बाद महादेव एप में से मिले दुर्ग-भिलाई संदीप उपाध्याय तथा अंशुल प्रसाद खातें में जमा राशि तीन लाख 50 हजार रूपए को फ्रिज कर खाते को होल्ड किया गया है।