MLA Kerketta set up Jan Choupal : ग्रामीणों की सुनी समस्याएं…पण्डो परिवार के महिलाओं को किया कंबल वितरण

97
कोरबा। MLA Kerketta set up Jan Choupal : पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा ने सोमवार को मेरई पंचायत में जन चौपाल लगया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये। श्री केरकेट्टा ने पंडो परिवार की महिलाओं को कंबल वितरण किया।
बता दें कि पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के दौरे में रहे विधायक मोहित राम केरकेट्टा  ग्राम पंचायत  मुकुवा मेरइ के विभिन्न मोहल्लों में  जन चौपाल लगया और लोगों से किए भेंट मुलाकात किया। इस दौरान वे  लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, वनाधिकार पट्टे की मांग किया।जिस पर विधायक ने ग्रामीणों की कई मांगों की त्वरित  निराकरण कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश दिया। ग्रमीणों ने बताया कि माध्यमिक शाला मेरई में शिक्षक की कमी है। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षाधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल शिक्षक व्यवस्था कराने को कहा।  केरकेट्टा ने लोगों को  शासन की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मेरई के पण्डो पारा में वृद्ध पण्डो परिवार के महिलाओं को कंबल वितरण किया। राशन पेंशन पानी जैसे मुख्य समस्याओ  को सुने तथा इसके पश्चात आमटिकरा पंचायत के हाडमोड़ में महिलाओं को किए कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता  घुरविंद दास, विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन कुजूर, युवा कांग्रेस महासचिव (MLA Kerketta set up Jan Choupal) अमर पुष्कर, युवा कांग्रेस महासचिव विनोद उर्रे, हीरालाल डहरिया, राजकुमार सारथी, छोटू मसीह तथा अनेक आदि कार्यकर्ता प्रतिनिधि तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।