Saturday, March 7, 2026
Home Uncategorized Mother Killed her Son : अवैध संबंध छुपाने मां ने ही अपनी...

Mother Killed her Son : अवैध संबंध छुपाने मां ने ही अपनी कोख जने की कर दी हत्या

598

जांजगीर-चांपा। Mother Killed her Son : अवैध संबंध छुपाने के लिए मां ने अपने ही कोख जने को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के मुड़पार गांव की बताई जा रही है। यहां पर 10th के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया था। बच्चे ने अपनी मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद पकड़े जाने के डर से दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

मां ने हत्या कर खुद ही लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, द्ववासा बाई धीवर निवासी मुड़पार ने ही अपने बेटे की हत्या कर खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने जाकर लिखाई। 14 अप्रैल को चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल से उसका पुत्र विशेष धीवर घर से गायब है। आसपास पता करने पर कोई पता नहीं चला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान 13 अप्रैल को मृतक के घर के बाड़ी से लगे कुंअे मेें एक बालक का शव तैरता हुआ मिला। मृत बालक का पैर तार एवं पत्थर से बंधा हुआ था, जिस पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई की गई। धारा 302, 201,34 जोड़कर विवेचना की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की मां द्वासा बाई धीवर और चाचा राजू धीवर को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ में बताये कि मृतक (Mother Killed her Son) के पिता वर्ष 2008 से हत्या के प्रकरण में बिलासपुर जेल में सजा काट रहे है। इसी दौरान द्वासा बाई धीवर और देवर राजू धीवर के बीच प्रेम संबंध हो गया था। 13 अप्रैल को दोनों तिलई के बैंक से वापस घर आये और बाद मे बालक विशेष धीवर ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। घटना के संबंध में बालक ने जेल जाकर अपने पिता को बताऊंगा कहने लगा। इस बात से डर कर आरोपी राजू धीवर अपने भतीजे की गला और मुंह को दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद मृतक के पैर को बाड़ी में रखे तार एवं पत्थर से बांधकर शव को कुंआ मेें फेंक दिया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।