Sunday, August 23, 2026
Home Breaking सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की

226

रायपुर- शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्ति पीठ डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के घनिष्ठ मित्र और पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।