Sunday, March 15, 2026
Home Uncategorized अब राजधानी में 9 गार्डन और 12 पानी टंकियों के रखरखाव का...

अब राजधानी में 9 गार्डन और 12 पानी टंकियों के रखरखाव का कार्य करेंगे महिला स्व सहायता समूह

143

रायपुर। the duniyadari केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय की ओर से महिला स्वसहायता समूहों के लिए जल प्रबंधन एवं उद्यानों के रखरखाव और संधारण के लिए अमृत मित्र योजना जारी की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य अमृत शहरों में महिला स्वसहायता समूह की ओर से आमजनता को शुद्ध पेयजल प्रबंधन और घरेलू पेयजल सुविधा पहुंचाई जा सके साथ ही समूहों के जीवनयापन में योजना के माध्यम से सहायता पहुंचाई जा सके. इसके लिए राजधानी के 9 गार्डन और 12 पानी टंकियों के रखरखाव के कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपा गया है. नगरी  प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार पेयजल सुविधा, उद्यानों के रख-रखाव एवं संधारण एवं आमजनता को जल की उपयोगिता एवं महत्व की जागरूकता का प्रचार-प्रसार किए जाने के लिए नगर निगम, रायपुर के पंजीकृत महिला स्वसहायता समूहों में से 7 समूहों को राज्य शासन की ओर से निर्धारित स्वच्छता दीदी के मानदेय पर अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित 9 उद्यानों के संचालन एवं संधारण के लिए एवं 12 उच्चस्तरीय जलागारों के रखरखाव के लिए एवं पेयजल प्रबंधन का कार्य सौंपा गया है.

वर्तमान में 4 समूहों की ओर से कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत् उद्यानों की नियमित साफ-सफाई, वृक्षारोपण, सौदर्याकरण एवं संधारण कार्य, जल सुरक्षा अभियान के प्रचार-प्रसार एवं उच्च स्तरीय जलागारों के लिए समूहों की ओर से जलागार के परिसर की साफ-सफाई एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे पेयजल की प्रेशर एवं गुणवत्ता की टेस्टिंग जोन के माध्यम से की जा रही .