Saturday, April 18, 2026
Home Breaking पुलिसकर्मी ने पत्नी और साली की चाकू मारकर की हत्या, नौकर को...

पुलिसकर्मी ने पत्नी और साली की चाकू मारकर की हत्या, नौकर को धक्कामार कर दिया था बाहर

161

The Duniyadari:भोपाल- राजधानी भोपाल में पुलिस एएसआई ने मंगलवार को अपनी पत्नी और साली की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी एएसआई योगेश मरावी अपनी पत्नी विनीता से लंबे समय से अलग रह रहा था। दोनों महिलाएं भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक फ्लैट में रहती थीं।

मरावी सुबह उनके घर पहुंचा और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नौकर को बाहर धकेला

पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई की पत्नी विनीता अपनी बहन के साथ ऐशबाग इलाके के एक फ्लैट में रहती थी। आरोपी ने नौकर को बाहर धकेल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।इसके बाद चाकू मारकर दोनों की हत्या कर दी।

मृतक की घरेलू सहायिका ने उनके रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस को जानकारी किया। मृतकों की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुबह करीब 11 बजे फ्लैट में आता हुआ कैद हुआ है।

मंडला में तैनात है एएसआई

शुक्ला ने बताया कि एएसआई मरावी फिलहाल मंडला में ड्यूटी पर तैनात थे और करीब 10 साल पहले उनकी शादी विनीता से हुई थी। एक विवाद के कारण लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी एएसआई उसकी तलाश में जुटी हुई है।