Tuesday, May 26, 2026
Home Breaking Raigarh News : Train में पत्नी को छोड़कर पति फरार, ससुराल वालों...

Raigarh News : Train में पत्नी को छोड़कर पति फरार, ससुराल वालों ने पीटा…

193

The Duniyadari: रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रेन से पति-पत्नी लौट रहे थे। तभी पति अपनी गर्भवती पत्नी को रास्ते में छोड़कर कहीं चली गया। इसके बाद जब पत्नी अपने परिजनों के साथ पति को खोजने ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू और उसके माता-पिता की पिटाई कर दी। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा की अनुषा गुप्ता ने सितंबर 2024 में टिनमीनी निवासी मधुसूदन गुप्ता से आर्य समाज बिलासपुर में शादी की थी। मधुसूदन गुप्ता आर्मी में नौकरी में है। ऐसे में शादी के बाद अनुषा उसके साथ उत्तराखंड में रह रही थी। मधुसुदन के माता-पिता ने उसे घर बुलाया तो 5 जनवरी को मधुसूदन और अनुषा दिल्ली पहुंचे। यहां से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से वापस आ रहे थे।

इसी बीच डोंगरगढ़ से रायपुर के बीच मधुसूदन उसे अकेले छोड़कर कहीं चला गया। बिलासपुर तक पति के नहीं लौटने पर अनुषा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। तब अनुषा के माता-पिता अन्य साधन से बिलासपुर पहुंचे और उसे लेकर घर नवापारा ले आए।

अगले दिन मधुसूदन अपने घर टिनमिनी पहुंच गया होगा, यह सोचकर जब अनुषा अपने परिजनों के साथ टिनमिनी गांव पहुंची। तब मधुसूदन की मां-पिता और उसके मामा ने मधुसूदन को कहीं छिपा दिए हो कह कर गाली-गलौज करते हुए लात घुसों से अनुषा और उसके माता-पिता की पिटाई करना शुरू कर दिया।

मारपीट से अनुषा को गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद अनुषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं अनुषा की मां मीरा ने पुसौर थाना में मधुसूदन की मां उसके पिता और मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।