Tuesday, September 15, 2026
Home Breaking रणजीत चौटाला ने BJP छोड़ी, बोले- डबवाली का ऑफर ठुकराया; रानियां से...

रणजीत चौटाला ने BJP छोड़ी, बोले- डबवाली का ऑफर ठुकराया; रानियां से चुनाव हर हाल में लड़ूंगा

515
Oplus_131072

चंडीगढ़– हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट आते ही पार्टी में भगदड़ मच गई है। दरअसल, कई नेता टिकट कटने से नाखुश हैं और लगातार नेताओं ने इस्तीफे देना शुरु कर दिया है।

उधर, रानियां विधानसभा से भाजपा द्वारा टिकट नहीं देने से खफा हुए रणजीत सिंह चौटाला ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं हर हाल में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा।

रणजीत सिंह चौटाला ने एक बात ये भी कही है कि भाजपा ने उन्हें डवबाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने आज सुबह टिकट कटने वाले नेताओं के साथ बैठक भी की थी। चौटाला ने कहा है कि वे भले ही किसी और पार्टी से चुनाव लड़ें या निर्दलीय लड़ें लेकिन लड़ेंगे केवल रानियां से ही।

इन बड़े नेताओं ने छोड़ा कमल का साथ

रणजीत सिंह चौटाला के अलावा देश की अमीर महिलाओं में शुमार सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है और मैं लड़ूंगी फिर चाहे निर्दलीय ही क्यों न लड़ूं। उधर, सोनीपत से टिकट कटने से परेशान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने रोते हुए कार्यकर्ताओं से बात की।