Sunday, August 16, 2026
Home देश Sabha Elections Breaking: चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, लोकसभा चुनाव की...

Sabha Elections Breaking: चुनाव आयोग की अहम बैठक आज, लोकसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

252

नई दिल्ली। Sabha Elections Breaking: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा चुनाव आयोग में दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद दोनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू ने पदभार संभाल लिया है।

आज ही लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए चुनाव आयोग की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में दोनों नए चुनाव आयुक्त भी शामिल होंगे। चुनाव की तारीखों को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है।

बता दें कि 14 फरवरी को चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे रिटायर हो गए वहीं 8 मार्च को अरुण गोयल ने अचानक इस्तीफा दे दिया। ऐसे में दोनों चुनाव आयुक्तों के पद खाली होने के कारण चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी हो रही थी।