Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा Korba: हसदेव तट पर रामलला के स्वागत में जगमगाई सर्वमंगला पुलिस चौकी,देखें...

Korba: हसदेव तट पर रामलला के स्वागत में जगमगाई सर्वमंगला पुलिस चौकी,देखें VIDEO…

186

कोरबा। वहां अयोध्याजी में श्रीराम के आगमन पर जहां सारी तीर्थनगरी में घर-घर दीपक से रोशन हुए, यहां पावन हसदेव तट पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला में भी धूमधाम से अभिनंदन किया गया। रामलला के भव्य स्वागत के लिए केंद्र को करीने सजाया गया था। दिन के वक्त जहां विधि-विधान से उत्सव मनाया गया, शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइट व झालर की रोशनी से चौकी नहाई दिखाई दी।

 

 

दुल्हन की तरह जगमग हुए पुलिस सहायता केंद्र में अफसर-कर्मियों ने एक-दूसरे के साथ न केवल इस ऐतिहासिक दिवस की खुशियां साझा की, राहगीरों को भी प्रसाद बांटकर शुभकामनाएं प्रेषित की। कोरबा की जीवनदायिनी कही जाने वाली पावन हसदेव नदी के पास शहर के द्वार पर मानों सर्वमंगला चौकी ने राम के आगमन के लिए खुद को इस तरह रोशन कर रखा था, मानों राम आएं तो उनकी राह पर अंधेरा न हो और आस्था की रोशनी से उनका स्वागत सुनिश्चित हो सके।