Thursday, October 29, 2026
Home Breaking SDM पर रेप का आरोप, महिला सिपाही ने दर्ज कराई FIR

SDM पर रेप का आरोप, महिला सिपाही ने दर्ज कराई FIR

260

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बालोद जिले के डौंडी थाने में एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है. एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर दर्ज होने का बाद अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है.

दरअसल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके मूलतः डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं. अभी वर्तमान में बीजापुर जिले में पोस्टेड हैं. उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है. महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे. जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि डौंडी पुलिस जल्द ही डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि आज से करीबन 8 महीने पहले डौंडी कच्चे मार्ग पर अवारी नाला अंधियाबाहरा के पास डिप्टी कलेक्टर दिलीप कुमार उईके की कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. दिलीप उईके का ममेरा भाई और पिता, उनकी मां का डौंडी से इलाज करवा कर वापस कार से गांव आ रहे थे, तभी डौंडी से आगे अवारी नाला के पास भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही एक बाइक की टक्कर कार से हो गई थी. इस दौरान बाइक चालक अलखराम की मौत हो गई थी. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

प्रभारी सीईओ पद से हटाए गए थे

मिली जानकारी अनुसार, तीन महीने पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उईके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटाया था. तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर बने हुए थे. इस बीच वे काफी विवादित भी रहे.

आगे की जांच की जा रही- एएसपी

एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि डौंडी थाने में महिला आरक्षक के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. आरोप है कि एक अधिकारी ने शादी का झांसा देते हुए एक साल तक शारीरिक संबंध बनाया. जब बात शादी की आई तो वह मुकर गया. मामले में एफआईआर दर्ज का आगे की जांच की जा रही है.