Thursday, April 23, 2026
Home दुर्घटना Sky Havoc Breaking : आसमानी कहर ढाया कहर…! 3 लोगों की मौके...

Sky Havoc Breaking : आसमानी कहर ढाया कहर…! 3 लोगों की मौके पर ही मौत

267

शहडोल। Sky Havoc Breaking : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आसमानी आफत का कहर सामने आया है। यहां साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो की ह। जानकारी के मुताबिक, बकहो के नजदीक साप्ताहिक बाजार लगा था। शाम होते ही आसमान में घने बादल छा गए। इसी बीच आकाशीय बिजली जोरदार आवाज के वहां गिरी। जिससे बाजार में आफरा-तफरी मच गई। लोग इधर से उधर भागने लगे। वहीं दो कपड़ा व्यपारी और एक बाजार करने आए ग्रामीण की मौत हो गई।

गाज की चपेट में आकर दो लोग घायल भी हुए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।