Wednesday, April 22, 2026
Home कोरबा The Burning Truck: दो ट्रको में टक्कर, लगी आग.. ड्राइवर नही बचा...

The Burning Truck: दो ट्रको में टक्कर, लगी आग.. ड्राइवर नही बचा सके जान, दोनों की जलने से हुई मौत , VIDEO…

363

कोरबा ।द बर्निंग ट्रेन की तरह रिसदी के समीप जब ट्रक को जलते लोगो ने देखा तो रूह कांप उठा। देखते ही देखते ही ट्रक में लगी आग धधकने लगी और दोनों वाहन चालक आग की लपटों में घिर गए।जिससे उनकी मौत हो गई ।

 

बता दें कि गुरुवार की रात शहर से सटे रिसदी के पास दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई । जिससे दोनों ट्रकों में ही आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में बैठे चालक जानकर भाग पाते तब तक आग की चपेट में आ चुके थे और देखते ही देखते ट्रक चालको की मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू की लेकिन दोनों की जान बचाई नहीं जा सकी। हालाकि प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों राहत एवं बचाव कार्य कर किसी तरह ट्रक में लगी आग को बुझा कर देर रात को यातायात को बहाल किया जा सका। हादसा कैसे हो किन परिस्थितियों में हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। मृतक दोनों चालक दूसरे राज्य के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनके शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।